क्या सच में पहलवानों के समर्थन में आगे आए हैं महेंद्र सिंह धोनी? जानिए वायरल हो रहे पोस्टकार्ड की सच्चाई

क्या सच में पहलवानों के समर्थन में आगे आए हैं महेंद्र सिंह धोनी? जानिए वायरल हो रहे पोस्टकार्ड की सच्चाई
पड़ताल में दावा फर्जी पाया गया

डिजिटल डेस्क, भोपाल। पिछले डेढ़ महीने से कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहलवानो का धरना प्रर्दशन सुर्खियो में बना हुआ है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्टकार्ड काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी भी पहलवानों के समर्थन में उतर आए हैं। एक यू्जर ने साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और धोनी की तस्वीर वाले पोस्टकार्ड को शेयर करते हुए लिखा है , " मैं महिला पहलवानों के साथ हूं। अगर जरूरत पड़ी तो में अपना मेडल त्याग दूंगा " - महेंद्र सिंह धोनी पू्र्व भारतीय कप्तान।

हाल ही में, साक्षी मलिक ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने धोनी पर व्यंग करते हुए लिखा था कि " हमें खुशी है कि कम से कम कुछ खिलाड़ियों और चैन्नई सुपर किंग्स को वो सम्मान और प्यार मिल रहा है जिसके वो हकदार है. हमारे लिए इंसाफ की लड़ाई अभी भी जारी है। "

साक्षी के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने धोनी से अपील की थी कि वह पहलवानों के इस प्रदर्शन में उनका साथ दें। इस पोस्टकार्ड के वायरल होने के बाद अब सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स कह रहे की महेंद्र सिंह धोनी पर साक्षी मलिक के ट्वीट का असर पड़ा है और उन्होंने पहलवानों का सपोर्ट करना शुरू कर दिया है।

पड़ताल - हमने वायरल पोस्ट कार्ड की हकीकत जानने के लिए इसके बारे में जांच पड़ताल की। इसके लिए सबसे पहले हमने महेंद्र सिंह धोनी के सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगाला लेकिन कहीं भी हमें वायरल दावे से जुड़ी पोस्ट नहीं मिली। इसके बाद हमने कीवर्ड की सहायता से गूगल पर भी सर्च किया लेकिन वहां भी हमें इससे जुड़ी कोई खबर नहीं मिली। सबसे बड़ी बात यह है कि अगर धोनी इतना बड़ा ऐलान करते तो ये खबर सुर्खियों में होती और सारे मीडिया संस्थान जरूर अपने चैनल, अखबार या वेबसाइट में इसे स्थान देते।

इस तरह हमने अपनी पड़ताल में पाया कि महेंद्र सिंह धोनी द्वारा पहलवानों को समर्थन देने वाली बात पूरी तरह से गलत है। धोनी की तरफ से ऐसा कोई ऐलान नहीं किया गया है।

Created On :   6 Jun 2023 1:34 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story